उत्तर प्रदेशलखनऊ

नए कोतवाल के चार्ज सम्हालते ही 35 भेंडें चोरी कर चोरों ने दी सलामी

जीटी- 70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
07 सितंबर 2023

#बिधूना,औरेया।

अछल्दा से स्थानांतरित होकर बिधूना कोतवाली आए नवागंतुक कोतवाल के चार्ज सम्हालते ही बीती रात चोरों द्वारा एक मकान में सेंध लगाकर लगभग 5 लाख रुपए कीमत की 35 भेंडें चोरी कर उन्हें चुनौती पूर्ण सलामी दी गई है।
चोरी की हुई इस बड़ी वारदात से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया है। बिधूना कोतवाली में अछल्दा थाने से तबादले पर आए नवागंतुक कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह के यहां चार्ज संभालते ही चोरों द्वारा ग्राम सरायं प्रथम में एक मकान से बीती रात सेंध लगाकर लगभग 5 लाख रुपए कीमत की 35 भेंडें चोरी कर नवागंतुक कोतवाल को चुनौती पूर्ण सलामी दी गई है। क्षेत्र में हुई इस लक्खी चोरी से लोगों में हड़कंप मच गया है। अब देखना यह है कि नवागंतुक कोतवाल चोरी आदि विभिन्न अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में कामयाब होते हैं या फिर अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम देकर लोगों की परेशानियां ही बढ़ाते रहेंगे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button