उत्तर प्रदेशलखनऊ

नवागंतुक जिलाधिकारी ने कार्यभार किया ग्रहण।

शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनता को योजनाओं से किया जायेगा लाभान्वित: जिलाधिकारी

जनता की समस्याओं का निस्तारण, रहेगी प्राथमिता: जिलाधिकारी

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

04 सितम्बर 2023

नवागंतुक जिलाधिकारी आलोक सिंह ने सोमवार को कोषागार कानपुर देहात में अपना कार्यभार ग्रहण किया। जिसके उपरान्त उन्होंने कलेक्टेªट परिसर का जायजा लिया, उन्होंने संयुक्त कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, नराजत आदि कार्यालयों का जायजा लिया तथा राजस्व अभिलेखागार में बस्तों का रख रखाव दुरूस्त करने व साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये। तदोपरान्त उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं को जनता के मध्य क्रियान्वित करने के साथ ही, जनता की समस्याओं को भी प्राथमिकता पर दूर किया जायेगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमित कुमार राठौर, उप जिलाधिकारी भोगनीपुर राजकुमार चौधरी, अकबरपुर शुरभि शर्मा, मुख्य कोषाधिकारी संजय कुमार सिंह आदि अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button