जनपद में परिषदीय विद्यालयों के हालात ख़राब, बच्चों कि लिखाई पर नहीं है अध्यापकों का ध्यान

ग्लोबल टाइम्स 7 शामली
रवि मलिक जीटी 7899
शामली जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के हालात बहुत ख़राब है जहां अध्यापक विद्यालय में आते तो है लेकिन बच्चों कि लिखाई पर उनका कोई ध्यान ही नहीं है ताजा मामला शामली के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लांक का है जहां कक्षा 6 के छात्रों से ग्लोबल टाइम्स 7 की टीम ने कुछ प्रश्न किए तो छात्र उनके उत्तर नहीं दे पाए वहीं कुछ छात्र अपना लिखा हुआ भी नहीं पढ़ पाए वहीं जब कुछ बच्चों कि काॅपी देखी तो उसमें कुछ शब्द गलत लिखें थे जबकि अध्यापकों द्वारा उन काॅपीयो को चेक भी किया गया था लेकिन अध्यापकों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया है एक ओर जहां सरकार परिषदीय विद्यालयों में अच्छी शिक्षा के लिए मिशन कायाकल्प चला रहीं हैं वहीं दूसरी ओर परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कि हालात बहुत ही ख़राब है वहीं जब हमारी टीम गांव लिसाढ के मजरा बादशाहपुर के प्राइमरी विद्यालय में पहुंची तो वहां चार अध्यापक तो मिले मगर बच्चा एक भी नहीं मिला ओर तो ओर विद्यालय में बकायदा बच्चों के लिए मीड डे मिल भी बनता है ऐसे हालात में परिषदीय विद्यालयों में परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कैसे होगा।
इस सम्बन्ध में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली से बात करने कि कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हो पाई।।
ब्यूरो रिपोर्ट जीटी 7 शामली






