मंगल कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का हुआ शुभारंभ

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलश यात्रा में लिया प्रतिभाग
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो औरैया।
27 नवंबर 2023
#औरैया।
सोमवार को कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन का शुभारंभ हुआ। महिलाओ ने गायत्री मंदिर पर पूजन कर मंदिर से सिर पर कलश रखकर नगर में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का झंडी दिखाकर भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने शुभारंभ किया।
पदाधिकारियों ने बताया कि नारी सशक्तिकरण वर्ष 2023-24 राष्ट्र जागरण अभियान के अन्तर्गत गायत्री शक्तिपीठ आर्यनगर औरैया में पाॅच दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन 1 दिसंबर तक किया जायेगा। महायज्ञ को शांतिकुंज हरिद्वार के आचार्यों द्वारा सम्पन्न कराया गया। यज्ञायोजन के समय पुंसवन, नामकरण, विद्यारम्भ, यज्ञोपवीत एवं दीक्षा आदि संस्कार नि:शुल्क सम्पन्न कराये जायेंगे। इच्छुक परिजन संस्कार कराने के लिए यज्ञायोजन के पूर्व शक्तिपीठ कार्यालय में पंजीयन कराने का प्रयास करें। कार्यक्रमों में प्रातःकाल 6 बजे से 07:30 बजे तक प्रज्ञा योग एवं ध्यान साधना, इसके पश्चात 9 बजे से 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार तथा सायं 03:30 बजे से 06:30 बजे तक संगीत प्रवचन का आयोजन किया जायेगा। गायत्री परिवार ट्रस्ट के लोगों ने सभी नगर निवासियों एवं क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अनुरोध किया। इस दौरान गायत्री परिवार के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश अवस्थी,गुड्डू शिवहरे,राहुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।






