उत्तर प्रदेशलखनऊ

शामली के जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र के साथ कुकर्म का मामला लखनऊ से शामली पहुंची जांच टीम


ग्लोबल टाइम्स 7 शामली
रवि मलिक जीटी 7 899
शामली मामला शामली के जवाहर नवोदय विद्यालय का है जहां लूडो गेम में विवाद होने के बाद साथी छात्रों द्वारा कक्षा 7 के छात्र के साथ सामुहिक कुकर्म का मामला संज्ञान में आया है पीड़ित छात्र के परिजनों ने मामले की शिकायत स्कूल प्रशासन के साथ साथ पुलिस से भी की है, पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है वहीं इस मामले में पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
लखनऊ तक पहुंचा मामला जांच टीम ने दूसरे दिन भी की विद्यालय में जांच
शामली के जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र के साथ साथी छात्रों द्वारा कुकर्म का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है नवोदय प्रशासन के कमिश्नर ने पूरे मामले की जांच के लिए डिप्टी कमिश्नर लखनऊ को आदेश दिए हैं वहीं डिप्टी कमिश्नर द्वारा इस मामले मे पांच सदस्यीय टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए हैं जिसके बाद पांच सदस्यीय टीम शामली पहुंची व जांच शुरू कर दी है, जांच टीम में चार अलग-अलग विद्यालयों के प्राचार्य व एक अधिकारी शामिल हैं।
17 जुलाई से हों रहीं थीं घटना मगर किसी को भनक तक नहीं लगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र के साथ कुकर्म की घटना 17 जुलाई से चल रही थी मगर विद्यालय प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। ऐसे कई सवाल हैं जिनके उत्तर जांच टीम ख़ोज रहीं हैं।।
ब्यूरो रिपोर्ट जीटी 7 शामली

Global Times 7

Related Articles

Back to top button