उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोक अदालत के लिए नोडल अधिकारी ने की मंत्रणा

9 सितंबर को होने वाली लोक अदालत के लिए कर्मचारी को सख्त हिदायत सत प्रतिशत वारंट पहुंचे

जीटी-7, समाचार संपादक डॉ धर्मेंद्र गुप्ता औरैया उ०प्र०। 22 अगस्त 2023

#औरैया।

जोनल अधिकारी ए डीजे सैफ अहमद, सचिव जिला विधिक स्वामी चंद्र, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, एडीएम वासित अली एवं सीओ प्रदीप कुमार औरैया लोक अदालत की एक आवश्यक बैठक नोडल अधिकारी एवं एडीजे सैफ अहमद एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार दुबे ने जिला न्यायालय में आहूत की।
बैठक में जनपद के अपर जिलाधिकारी न्यायिक वाजिद अली, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा एवं सीओ ट्रैफिक प्रदीप कुमार तथा सचिव जिला विधिक प्राधिकरण स्वाति चंद्रा के साथ लोक अदालत की तैयारियों पर चर्चा की, जिसमें जनपद के सभी थानों के पैरोकार एवं न्यायालय के सभी कर्मचारियों को बुलाया गया। जिसमें सख्त हिदायत के साथ न्यायालय के अधीनस्थ बाबू एवं पैरोंकारों को बताया गया कि 9 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संबंध एवं वारंट बड़ी एवं प्रतिवादी तक पहुंचने चाहिए, जिससे लोक अदालत में उन मामलों को निस्तारित करवाया जा सके। वही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि 30 दिसंबर 2021 से पहले के मोटर वाहन चलाने को शासन द्वारा वापस ले लिया गया है, लेकिन उन वाहन चालकों की चालानी के लिए प्रार्थना पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करना पड़ेगा वही नोडल अधिकारी एडीजे शेख अहमद ने कहा कि आज के आज आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक युग में कंप्यूटर से शीघ्र संबंध और वारंट बनाए जा सकते हैं, जिसके लिए न्यायालय के संबंध बाबुओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने सभी अधीनस्थ कर्मचारियों को बताया कि कंप्यूटर युग में अगर कर्मचारी अपडेट नहीं हैं, तो वह न्यायालय कार्य में सहयोग नहीं कर पाएगा। इसलिए हर कर्मचारी को कंप्यूटर की संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। उक्त बैठक में लोक अदालत की सफलता के लिए चर्चा की गई और नई रणनीति के तहत कर्मचारी एवं पैरोंकारों को शत प्रतिशत सम्मान पहुंचने की जिम्मेदारी सोपी गई। उन्होंने कहा कि अगर सम्मन एवं वारंट नहीं पहुंचा तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button