उत्तर प्रदेशलखनऊ

बारा बरगदेश्वर मन्दिर में भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करने भक्तों का लगा तांता

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी

बारा सगवर थाना निकट स्थित प्राचीन बरगदेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद आयोजित धार्मिक आयोजन में भोलेनाथ का पुष्प श्रृंगार, रुद्राभिषेक, हवन पूजन, सुन्दर कांड बाद भव्य भंडारे का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें हजारों लोगों ने पहुंचकर बाबा का दिव्य प्रसाद ग्रहण किया। थाना बारा सगवर बगल में बरगदेश्वर महादेव के पुष्प श्रंगार बाद वैदिक आचार्य लाल पंडित द्वारा रुद्राभिषेक, हवन पूजन कर का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

वही संतों की टोली ने विभिन्न भजनों के माध्यम से भोले का गुणगान किया व सुंदर कांड का पाठ भी सम्पन्न हुआ। दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन शुरू हुआ जो देर सांय तक सम्पन्न हुआ। उक्त धार्मिकोत्सव में प्रमुख रुप से थानाध्यक्ष राजपाल, उपनिरीक्षक रविंद्र मालवीय, भाजपा नेता आशू बाजपेई, कमल किशोर दीक्षित, माया सिंह, विश्वनाथ सिंह, संजय पांडेय, अमित पाण्डेय, रोहित तिवारी, दुर्गेश सिंह, फुन्नी त्रिपाठी, शैलू बाजपेयी, श्यामू मिश्रा, शुभम सिंह, बबलू सिंह मौजूद रहे। शैलेन्द्र, नागेश सिंह, मोहित बाजपेयी, मनोज अवस्थी, अमित शुक्ला आदि

Global Times 7

Related Articles

Back to top button