संदिग्ध परिस्थितियों में मृतक युवक का शव पुलिस को लटकता हुआ पेड़ से मिला।
ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
27 सितंबर 2022
खबर पाकर ग्रामीणों एवं परिजनों में मचा हड़कंप।
सिकंदरा कानपुर देहात। संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ की डाली में रस्सी के फंदे पर लटका हुआ एक मूक वधिक युवक का शव थाना सिकंदरा पुलिस को मिला। वहीं पर मृतक युवक का शव लटका देख कर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्राप्त खबरों के अनुसार पुलिस ने बताया कि कस्बा सिकंदरा के जवाहर नगर निवासी कौशल किशोर दिवाकर मूक वधिक पुत्र हरी दिवाकर उम्र 30 ट्रैक्टर चालक एकलौता लड़का था। बीती रात अचानक घर से गायब हो गया था। जिसकी गुमशुदगी की जानकारी परिजनों द्वारा दी गई थी। आज दोपहर 2 बजे के लगभग ग्रामीणों को उपरोक्त युवक का शव कस्बा सिकंदरा से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर नहर के निकट आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। जिसको देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। खबर पाकर थाना सिकंदरा की पुलिस ने मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। जबकि ग्रामीण जन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का कारण बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।