उत्तर प्रदेशमध्यप्रदेशलखनऊ
नयापुरा जंगल मे हुआ अनुभूति केम्प का आयोजन

Global times7 news network
पवन उपाध्या मध्यप्रदेश
वन अधिकारियों ने बच्चों के साथ सांझा किए वनो जीवजंतुओं के अनुभव
- वनमंडल देवास के अंतर्गत इको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से वन परिक्षेत्र अधिकारी ब्रजेंद्र तिवारी द्वारा शासन के निर्देशानुसार हीरापुर के जंगल में बधावा शासकीय विद्यालय के छात्र छात्राओं का अनूभूति केम्प आयोजित किया गया। अनूभूति केम्प मे बच्चों को सुबह के चाय नाश्ते से लेकर भोजन तक की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम मे जिनवानी सरपंच प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह तोमर पत्रकार दिनेशचंद्र पंचोली बधावा सरपंच श्रीमती तुलसी बाई नरेंद्र जाटव अतिथि के रूप मे उपस्थित थे।
- मास्टर ट्रेनर सेवानिवृत्त एसडीओ आरबी सिद्ध सतवास रेंज अधिकारी विधि सिरोलिया ने बच्चों को शिक्षक बनकर वनों के जीव जंतु वनस्पति की विस्तृत जानकारी देते हुए वनो से होने वाले लाभ व शासन को जंगलों से होने वाले फायदों के विषय में जानकारियां दी। यही नही वन अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा प्रातः 8 बजे से विद्यालयीन बच्चों को जंगल में ले जाकर भ्रमण करवाया साथ ही बच्चों में वनो के साथ ही जीव जंतुओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर अशोक दुबे , श्रीकांत दिक्षित , भागीरथ टाटु , सूरज सिंह राठौर एवं शिक्षक श्रीनिवास शर्मा , सोनम सिंह , नवल सिंह बघेल एवं शोभा मीणा उपस्थित थे प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। इसी तरह कैम्प में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को पारितोषिक के रूप में प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। कैंप में वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।