निर्वाचन आचार संहिता के दौरान राज्य मंत्री ने किया सीडीपीओ कार्यालय मैंथा का निरीक्षण

मुख्य सेविका की अनुपस्थित में पोषाहार गोदाम को किया सीज
आचार संहिता के दौरान की गई कार्यवाही बना चर्चा का विषय
ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
उपजिला संवाददाता
31 मार्च 2024
# शिवली
कानपुर देहात, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला शनिवार को विकास खंड मैथा पहुंच कर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान मुख्य सेविका की अनुपस्थिति में राज्य मंत्री ने अफसरो के संग बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के राशन गोदाम को सीज कर दिया, राज्य मंत्री द्वारा की गई इस कार्यवाही से अधिकारियों में हड़कंप मच गया , वही निर्वाचन आचार संहिता के दौरान अफसरो के संग किए गए कार्यालय का निरीक्षण लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है | प्राप्त विवरण के अनुसार शनिवार को प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी मैंथा के कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मुख्य सेविका सुमन लता कार्यालय में अनुपस्थित मिली जिसपर राज्य मंत्री ने फोन से उन्हें बुलाने का प्रयास किया लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची | निरीक्षण के दौरान कार्यालय में मौजूद सुपरवाइजर से उन्होंने गोदाम का निरीक्षण कराने के लिए आदेश दिया जिसपर सुपरवाइजर द्वारा गोदाम की चाबी मुख्य सेविका सुमन के पास होने की जानकारी दी गई इसके बाद सुमन लता को फोन करके बुलाया गया जिसपर सुमन लता द्वारा अस्वस्थ होने का हवाला देकर आने में असमर्थता व्यक्त की जवाब से असंतुष्ट राज्य मंत्री ने उपजिलाधिकारी मैंथा व खंड विकास अधिकारी को मौके पर बुलाया एसडीएम ने नायब तहसीलदार अनिल चौधरी को मौके पर भेजा , इसके बाद खंड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी एवं नायब तहसीलदार अनिल चौधरी की मौजूदगी में राज्य मंत्री द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय के पोषाहार गोदाम को सीज कर दिया गया | राज्य मंत्री ने बताया कि मुख्य सेविका को तीन बार फोन कर बुलाया गया लेकिन वह मौके पर उपस्थित नहीं हुई , गोदाम में राशन कम होने की आशंका के चलते उसे सीज किया गया है हालांकि मामले पर अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे लेकिन गोदाम पर अधिकारियों के हस्ताक्षर से सील व कागज चश्पा होना मामले को उजागर करता रहा | मुख्य सेविका सुमन लता ने बताया कि वह अस्वस्थ होने के कारण अवकाश पर थीं इस वजह से मौके पर नहीं पहुंच सकी | राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि निरीक्षण के दौरान मुख्य सेविका के उपस्थित न होने के कारण गोदाम को सीज किया गया है, सोमवार को अधिकारियों की मौजूदगी में गोदाम खोला जाएगा और अभिलेखों में दर्ज पोषाहार का मिलान किया जाएगा उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राज्य मंत्री के द्वारा किए गए औचक निरीक्षण से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है | यद्यपि निर्वाचन से सम्बद्ध अधिकारियों द्वारा राज्य मंत्री द्वारा की गई कार्यवाही को संवैधानिक रूप से अनुचित मान रहे हैं |






