उत्तर प्रदेशलखनऊ

फाइलेरिया का अभियान चलाकर रोग के प्रति किया जागरूक

जीटी-70025, ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूँद।
03 अगस्त 2023

#फफूँद,औरैया।

गुरुवार को फफूँद स्थित अंजुमन चिश्तिया समदिया की संस्थाओं में पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत मदरसा जामिया समदिया, समदिया हाई स्कूल, फ़्यूज़े समदिया जूनियर हाई स्कूल तथा मकतब इस्लामिया स्कूल के बच्चों को रात को मच्छर के काटने से होने वाले फाइलेरिया रोग के बारे में जानकारी देते हुए कुछ सावधानियां बरतने के सुझाव दिए, इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया।
कहा आगामी 10 अगस्त से 28 अगस्त तक सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत 2 वर्ष की आयु से लेकर अधिकतम आयु के सभी व्यक्तियों को फाइलेरिया की दवा खिलाएगी। जिसके तहत लोगों को हाइड्रोसील, फाइलेरिया, पेट मे होने वाले कीड़ों, एनिमिया, खून की कमी को रोकना, हाथी पांव तथा पील पांव जैसी बीमारियों से बचाया जा सके। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कहा कि एक वर्ष में एक खुराक और पांच वर्ष में पांच खुराक खाकर फाइलेरिया रोग से मुक्ति पाई जा सकती है, और कहा कि इस दवा को आपको स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने ही खाना है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को आगामी 10 अगस्त से 28 अगस्त तक चलने वाले फाइलेरिया मुक्त अभियान में सहयोग करने, फाइलेरिया की दवा खाने तथा अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को दवा खाने के लिए जागरूक करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर दिबियापुर सीएचसी से स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर अनिल मिश्रा, रामपॉल सिंह, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जेडी चौधरी तथा एस. एम.सी. पीसीआई संस्था औरैया के निर्मल कुमार ने उपस्थित रहकर बच्चों को फाइलेरिया रोग से बचाव के सुझाव दिए।इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button