वीरांगना का शहीद दिवस सादगी से मनाया गया

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा।
20 मार्च 2024
#औरैया।
1857 की अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई की पुण्यतिथि को सादगी पूर्वक मनाया गया, उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर वीरांगना अवंती बाई समिति के प्रबंधक अनिल राजपूत प्रदेश सचिव अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा प्रदेश ने कहा देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम महिला ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर उन्हें चटाई थी। अंग्रेजों के खिलाफ वीरांगना ने 11 बार लड़ाइयां लड़ी, लेकिन पूर्व सरकारों ने उनका नाम इतिहास के पन्नों से हटाया, जबकि इंग्लिश पुस्तक यू विलस में अंग्रेजों ने रानी की तारीफ की कहा देश के खातिर जान निछावर करने वाली वीरांगना ने समझौता न कर देश की खातिर बलिदान हुई।
उन्होंने आगे कहा कि अंग्रेजी लॉर्ड वॉर्डिंगटन ने उनके पराक्रम को प्रणाम किया। अवंती बाई के दो लड़के थे, शेर सिंह अमान सिंह मध्य प्रदेश के शिवनी जिले के मनखेड़ी गांव की थी। इन्होंने जाति धर्म संप्रदाय ना देखते हुए तमाम राजा और मित्र राजाओं को संगठितकर अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध किया था, और कहा था जो इस देश की लड़ाई में शामिल न हो वह चूड़ियां पहन कर घर बैठे। उन्होंने बताया ऐसी वीरांगना जिसने देश के लिए जान दी। अंग्रेजों से समझोता नहीं किया। आज उनकी प्रतिमा विकास की बाट देख रही है। इसी कड़ी में कन्नौज में भी कुछ अराजक तत्वों ने प्रतिमा लगाए जाने का विरोध किया। उनकी घोर निंदा की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गुड्डू राजपूत, दिनेश राजपूत, रणवीर सिंह, संजू राजपूत, पंकज सिंह, शिवराज, श्याम सिंह, मानसिंह, रवि प्रताप, लाला सिंह, धीरेंद्र कुमार सहित तमाम गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।