उत्तर प्रदेशलखनऊ

हजारों छात्र छात्राओं ने आम नागरिकों को बृहद वृक्षारोपण के प्रति किया जागरूक।

ग्लोबल टाइम्स -7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
22 जुलाई 2023

सिकंदरा

वृक्षों से हमारा जीवन आधारित है तहसीलदार सिकंदरा

सिकंदरा कानपुर देहात। वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रम तहसीलदार सिकंदरा पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में हजारों की तादाद में परिषदीय विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल कर आम नागरिकों को जागरूक किया। प्राप्त खबरों के अनुसार तहसील सिकंदरा के गांव जमौरा में आज 22 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हजारों छात्र छात्राओं ने समूचे गांव में प्रभात फेरी निकालकर वृक्षारोपण के प्रति गगनभेदी नारों के साथ जागरूकता अभियान चलाया। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार पूर्णिमा सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है। क्यों कि वृक्षों पर हमारा जीवन आधारित है और हम सभी जीव जंतुओं को वृक्षों के माध्यम से ऑक्सीजन मिलती है। जबकि वहीं पर वृक्षों के द्वारा पर्यावरण हमेशा संतुलित बनाए रखने में वृक्ष सक्रिय योगदान देते हैं। प्रकृति की सबसे बड़ी आधारशिला वृक्ष ही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button