तीसरे दिन रामकथा में राम जन्म होते ही होने लगी पुष्प वर्षा

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
20 जुलाई 2023
#औरैया।
शहर के एक गेस्ट हाउस में चल रही रामकथा में राम जन्मोत्सव का वर्णन सुनाया गया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। शहर के मंगलम गेस्ट हाउस में चल रही रामकथा के तीसरे दिन राम जन्म की कथा सुनाई गई। कथावाचक अयोध्या से पधारी राधा किशोरी ने प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। श्री राम की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गये।
उन्होंने बताया भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है। राधा किशोरी द्वारा भगवत कथा का मनमोहक वर्णन किया गया। राम जन्म होते ही लोगों ने मीठी-मीठी तालियां बजाकर भगवान का नाम लिया। कथा वाचिका ने बताया जन्म होते ही अयोध्या में अयोध्या वासी हर्षित हो गये। राजा दशरथ द्वारा पुत्रों के जन्म होते ही नगरी मे खुशी की लहर दौड़ी। कथा पंडाल में सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। भक्तों ने भक्ति भाव से भगवान की कथा का रसपान किया। प्रभु श्री राम की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। राम के जन्म होते ही पुष्प वर्षा होने लगी। इस मौके पर परीक्षित अनीता एवं अनिल प्रकाश अग्रवाल सहित दिनेश मिश्रा, वीरेंद्र पाठक, गंगा प्रसाद चतुर्वेदी, सुधा, रुकमणी अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल, कीर्ति, नितिन, अंकित, पूजा,आरती, अंजलि, अमित, उमंग, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार, पहला प्रकाश प्रदीप कुमार राम प्रकाश, पवन कुमार,हेमंत, मदन अग्रवाल अन्य श्रोता मौजूद रहे।