आज से यमुना पुल पर एक माह के लिए आवागमन बंद !

आठ महीने से भारी वाहनों पर लगाई गई थी रोक,जालौन जाने के लिए नौ किमी का लगाना होगा चक्कर
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
20 जुलाई 2023
#औरया।
जालौन औरैया जनपद को जोड़ने वाला शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी का पुल मरम्मत के लिए एक आज गुरुवार से एक महीने के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सर्वे में मिली खामियों को देखते हुए 11 नवंबर 2022 से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी अब छोटे वाहन भी इस पुल से नही निकलेंगे।133 लाख रुपये के बजट से कार्यों को कराया जाना है। कुछ हिस्सों में काम प्रारंभ है। ताकि समय रहते पुल निर्माण का कार्य पूरा कराया जा सके हालांकि, इस दौरान आवागमन में दिक्कत होगी। वर्ष 1985 में बना। पुल कई जगह खस्ताहाल है।

जांच में सामने आया था की भारी वाहनों के आवाजाही से पीयर-7 के वैल कैप में क्रैक आया और कंक्रीट क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे सेतु के डेक स्लैब में भारी वाहनों के आवागमन से अत्यधिक बाईब्रेशन से पुल अशुरक्षित था। पुल पर आई दिक्कतों को दूर कराने का कुछ हिस्से में शुरू कराया गया है। पूरी तरह मरम्मत के लिए एक महीने के लिए पुल बंद करने का आदेश डीएम ने जारी कर दिया है। यमुना नदी पुल के बन्द होने से करीब नौ किमी वाहन सवारी को लगाना होगा। औरैया-जालौन स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से जुड़ेंगे। उनकी यात्रा मिहोली तक होगी। बुंदेलखंड का कटान मिलेगा। जिससे पर चढ़कर जालौन जा सकेंगे। पुल से रोके जाने की वजह से बसों का आवागमन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 इटावा कानपुर हाईवे से हो रहा है। इस रास्ते से वाहन शहर में प्रवेश करते हैं। जालौन औरया के जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से पुल के रोड हिस्से सहित अन्य ट्रक, डंपर, प्राइवेट और रोडवेजों को देखते हुए मरम्मत कार्य होने तक बड़े वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया है। अब आज गुरुवार से छोटे वाहनों का प्रवेश भी पुल पर बंद कर दिया गया। इस संबंध में देर रात डीएम नेहा प्रकाश ने आदेश भी जारी कर दिए।