चौराहे पर लगे फब्बारे के टीन शेड से लटककर लगाई फांसी, रेफर

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
19 जुलाई 2023
#औरैया।
मंगलवार 18 जुलाई की देर शाम शहर के फफूँद चौराहे पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवक ने चौराहे पर लगी फव्वारे पर चल गया और वहां प्रतिमा पर लगे स्टैंड से कपड़े के सहारे फांसी लगा ली। यह नजारा देख वहां भारी मात्रा में भीड़ जमा हो गई। मौके पर उपस्थित दुकानदारों व पुलिस युवक को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया गया। यहां लगातार सवालों के कटघरे में खड़ी पुलिस पर एक बार फिर कई सवालिया निशान लगे! आखिर कोतवाली से 50 मीटर की दूरी पर भीड़भाड़ वाले इलाके जहां पुलिस पिकेट भी है, वहां इस तरह की घटना कैसे हो गई। बताया जाता है कि घटना के समय कोई भी पुलिसकर्मी पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहे पर मौजूद नहीं था। लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
प्राप्त विवरण के अनुसार मंगलवार की देर शाम करीब साढे 9 बजे राणा अंसारी उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र शरीफ खां निवासी विधीचंद नशे की हालत में शहर के जेसीस चौराहा स्थित स्वाधीनता संग्राम सेनानी पंडित गेंदालाल दीक्षित की प्रतिमा पर लगे स्टैंड से कपड़े के सहारे फांसी का फंदा लगाकर झूल गया। शहर के मुख्य चौराहे पर लगी महापुरुष की प्रतिमा के स्टैंड पर फांसी पर झूलते युवक को जब आसपास के दुकानदारों व राहगीरों ने देखा तो तत्काल उसे उतारने में जुट गये । साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल युवक को गाड़ी से 50 शैय्या जिला अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है। युवक नशे का आदी बताया जाता है। अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई है। वह मुंबई में एक फैक्टरी में काम करता है जहां से 2 दिन पहले ही घर आया था। युवक सुबह घूमने फिरने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम अचानक से ऐसी सूचना पुलिस द्वारा उन्हें मिली। वही सूचना पर सदर क्षेत्राधिकारी महेंद्र नाथ पांडे तथा शहर कोतवाल पंकज मिश्रा, उपनिरीक्षक तन्मय चौधरी समेत भारी पुलिस बल की अस्पताल पहुंच गया था।






