प्रगतिशील किसान बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजू पूसा अरुणिमा आम के लिए मिला प्रथम पुरस्कार

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर बारासगवर क्षेत्र के गनेशीखेडा निवासी प्रगतिशील किसान बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजू फसल चिकित्सक उद्यान पति को पूसा अरुणिमा आम के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 14 से 16 जुलाई तक चलने वाले अवध शिल्प ग्राम लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव – 2023 में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रविवार को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूसा अरुणिमा आंगन में होने वाला छोटा पेड़ होता है।

आम खुशबूदार मीठा होता है ।उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ससम्मान भेंट किया गया जिसमें कि मंच पर मंचासीन उपनिदेशक उद्यान आरके वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, उद्यान प्रभारी उन्नाव गौरव कटियार कृषि उत्पादन आयुक्त अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंसकरण विभाग उत्तर प्रदेश शाषते अध्यक्ष आम महोत्सव समिति 3050 मनोज कुमार सिंह (आई.ए.एस.) व कृषक दीर्घा में मौजूद कृषक श्री राजेश कुमार तिवारी, शैलेन्द्र कुमार बीरेन्द्र कुमार, अम्बुज चौहान, गजेन्द्र बघेल, हर्ष प्रताप सिंह, कमल सिंह, रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी, नीरज सिंह, महेन्द्र मिश्रा, सूर्य कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।