उत्तर प्रदेशलखनऊ

ग्राम पंचायत कोठीपुर के सचिवालय में कृषि विकास योजना का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आधा सैकड़ा किसानों को जैविक कृषि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा

जीटी-70025, ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूँद।
16 जुलाई 2023

#फफूँद,औरैया।

रविवार को ग्राम पंचायत कोठीपुर के सचिवालय में ग्राम पंचायत के किसानों की परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि में रासायनिक खादों का प्रयोग कम से कम करके जैविक खादों का प्रयोग अधिक से अधिक करके कृषि को प्रभावी बनाना और उससे जो अन्न का उत्पादन हो वह रोग युक्त ना हो और पर्यावरण को भी कोई नुकसान ना पहुंचे।
इस अवसर पर जिला समन्वयक परंपरागत कृषि विकास योजना राजनारायण ने जीवामृत के बारे में बताया की 10 किलोग्राम गाय का गोबर 5 लीटर गोमूत्र 2 किलोग्राम गुड़ 1 किलो ग्राम बेसन और आधा किलो पीपल या बरगद के नीचे की मिट्टी 17 लीटर पानी एक ड्रम में सात दिन के लिए घोर कर रख दें 7 दिन के बाद ऐसी किसी भी फसल में छिड़काव करके अच्छी फसल ली जा सकती है यह 1 एकड़ की फसल के लिए पर्याप्त होगा जोकि पर्यावरण को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाएगी और इससे जो अन्य उत्पादन होगा पूर्णतया रोग मुक्त होगा और किसी की उर्वरा शक्ति भी नष्ट नहीं होगी। ग्राम पंचायत कोठीपुर को जैविक कृषि के लिए चयन किया गया है, जिसमें अभी 50 किसानों का चयन हुआ है। इन्हें जैविक कृषि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा और उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि यह किसान प्रेरित होकर जैविक कृषि का उपयोग करके पर्यावरण की सुरक्षा करके किसी को भी अच्छी फसल देने के लिए तैयार करेंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमरेश पाण्डेय एडवोकेट, कृषक सतीश चंद्र शुक्ला, मिथलेश पाण्डेय, मुखिया कठेरिया, अवधेश पाण्डेय ,सुरेश दोहरे ,दशरथ कुशवाहा, राम शंकर शर्मा, सहित कई कृषक उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button