उत्तर प्रदेशलखनऊ

जायंटस ग्रुप ऑफ़ दिबियापुर सहेलियो ने थाली में झूठा नहीं छोड़ने का संकल्प लिया

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
15 जुलाई 2023

#दिबियापुर,औरैया।

जायंटस ग्रुप ऑफ़ दिबियापुर सहेली ने साफ थाली अभियान के अंतर्गत थाली में झूठा नहीं छोड़ने का संकल्प लिया। अध्यक्षा प्रीति पोरवाल ने सभी को दिए गये संकल्प-पत्र में बताया कि भोजन शाला में प्रवेश से पहले संकल्प ले कि किसी भी प्रकार के भोजन / नाश्ते में झूठा नहीं छोडूंगा,किसी भी जीमण में अनावश्यक मनुहार नहीं करूंगी जिससे की प्लेट / थाली में झूठा रह जाये,भोजन / जीमण में प्रत्येक दाने का सम्मान करूंगी।
उन्होंने सभी लोगो को साफ थाली अभियान के बारे में अवगत कराया और सभी लोगो को बताया की अन्न की क़ीमत और जरूरत हमारे जीवन मै कितनी ज्यादा है। हम सभी को अन्न का एक भी दाना बर्वाद नहीँ करना चाहिए। ज्ञाट्स ग्रप की अध्यक्ष प्रीती पोरवाल ने सभी सहेलिओ के साथ सकल्प लिया की इसके लिए जगह जगह पोस्टर लगा कर साफ थाली अभियान के लिए लोगो को समझाकर लोगो को जागरूक करेंगे की खाने का सम्मान करे क्यों की अन्नपूर्णा हमारी अन्नमाता है और हम सभी को अन्नमाता का सम्मान करना चाहिए तभी हमारे घर मै सुख समृद्धि आती है। इस अवसर पर ग्रुप की सभी सहेलियो का विशेष सहयोग रहा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button