उत्तर प्रदेशलखनऊ

मोटा अनाज शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है – डॉ स्वप्निल सिंह

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी,कानपुर देहात,संवाददाता प्रफ़ुल्ल शुक्ला।

अंतरराष्ट्रीयमिलेट्सवर्ष के अंतर्गत श्रीअन्न (मोटा अनाज) प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम भाजपा कानपुर देहात महिला मोर्चा रसूलाबाद विधानसभा के चंद्रभान सिंह चैरिटेबल हॉस्पिटल झींझक में आयोजित किया गया।।जिसमें मुख्य रूप से रागिनी भदोरिया व रेणुका सचान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कानपुर देहात उपस्थित रहीं ! इस कार्यक्रम मे 250 से अधिक बालिकाएं व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया !! इस कार्यक्रम की जिला संयोजक भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ स्वप्निल जी के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया ! कार्यक्रम में मोटे अनाज की प्रतियोगिता भी रखी गई जो बालिकाएं घर से भी मोटे अनाज के अलग-अलग व्यंजन बना कर लाई उसमें प्रथम दीक्षा द्वितीय मरियम तृतीय शिखा अंचल को पुरस्कृत किया गया ! डॉ स्वप्निल सिंह ने बताया कि मोटा अनाज शरीर को डिटॉक्‍सीफाई करने में भी मदद करता है। यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-B3 होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को बैलेंस रखता है।
मोटा अनाज खाएं स्वस्थ एवं निरोग रहे कार्यक्रम मे जिले की महामंत्री किरण अवस्थी, कुसुमलता कटिहार, जिला मंत्री निर्मला दीक्षित,राधा,सरिता, नेहा,आरती आदि बहने उपस्थित रही ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button