उत्तर प्रदेशलखनऊ

अकबरपुर तहसील में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ!

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

01.07.2023

जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक बी बी जी एस टी मूतिं द्वारा अकबरपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही साथ जिलाधिकारी नेहा जैन पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों/पीड़ितों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्यायपूर्ण निस्तारण हो सके।
इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा अपने-अपने सर्किल के तहसीलों में आये सभी फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया एवं पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाते हुये त्वरित निस्तारण हेतु सर्व-सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button