उत्तर प्रदेशलखनऊ

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक.मुश्किल में हेल्पलाइन पर डायल करें, मिलेगी मदद।

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क,लखनऊ
उत्तर प्रदेश (प्रयागराज मेजा)
ओमप्रकाश विश्वकर्मा
GT-7 0008
मेजा

प्रयागराज माडां नगर पंचायत भारतगंज महिलाओं की सुरक्षा व, सम्मान के लिए चलाए मिशन शक्ति के अंतर्गत,आज शुक्रवार को भारतगंज कस्बे के प्राथमिक विद्यालय सेकंड में कार्यक्रम का आयोजन हुआ! महिलाओ को महिला पुलिस के साथ ही साथ थाना मांडा के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम द्वारा जागरूक किया गया! थाना अध्यछ ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना! या,अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व, 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं! आगे कहा गया की,पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा! थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है! जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व, कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं! थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं! इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार गौतम ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर112, 1090, 1076, 1073 आदि अन्य नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर छात्रा या महिला छेड़छाड़ या किसी तरह की मुश्किल होने पर शिकायत कर सकती है! महिला शशक्ति करण संगोष्टि प्राथमिक विद्यालय द्वितीय मंगलवारी बाजार भारतगंज मे थाना मांडा व,चौकी भारतगंज द्वारा आयोजित किया गया जिसमे बड़ी संख्या मे महिलाएं एकत्रित हुई।उक्त अवसर पर नगर से प्रमुख रूप से जीतेंद्र केशरी पूर्व सभासद, प्रधानाचार्य निसार अहमद, श्याम जी सोनी वार्ड नं. 6 सभासद, सीमा देवी वार्ड न. 3 सभासद, हीरावती वार्ड नं. 1.सभासद,गीता साहू सपा नेत्री, श्रवण कुमार गुप्ता, सतीश कनोजिया, सुंदरम् केशरी आदि उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button