उत्तर प्रदेशलखनऊ

बालिका दिवस पर नुमाइश पण्डाल में हुए भव्य कार्यक्रम

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। मंगलवार 24 जनवरी 2023 को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं बालिका दिवस 2023 के अवसर पर शहर के नुमाइश पण्डाल मेंं भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। इन कार्यक्रमों के द्वारा जहां शासन की नीतियों से आमजन को अवगत कराया गया, वहीं उत्तर प्रदेश की स्थापना के इतिहास एवं संस्कृति से भी आमजन को परिचित कराया गया। नुमाइश मैदान परिसर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टाल स्थापित किये, साथ ही साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।


कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 राज्य मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग प्रतिभा शुक्ला द्वारा फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। मा0 राज्य मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश न केवल एक भौगोलिक इकाई है बल्कि एक सांस्कृतिक इकाई भी है। उन्होने कहा कि 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रान्त से उत्तर प्रदेश नाम पडने के उपरान्त इस प्रदेश ने सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक सभी क्षेत्रों में अद्भुत उपलब्धियां हासिल की है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मा0 राज्य मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग प्रतिभा शुक्ला ने सभी को लैंगिक भेदभाव से हटकर बेटियों को बढावा देने का सन्देश दिया।
जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने कार्यकम्र की सराहना करते हुए कहा कि गंगा-जुमनी संस्कृति का यह प्रदेश अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है, साथ ही चिन्तन-मनन, सकारात्मक संवाद, विचार विनिमय का केन्द्र भी रहा है। इस प्रदेश और देश की उन्नति के लिए हम जिन दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाये। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अर्चना श्रीवास्तव ने महिला व बालिकाओं के हित में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हित में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में सभी को जागरूक किया।कार्यक्रम का संचालन अजय शुक्ल “अंजाम” ने किया। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र पाल सिंह, मुख्य विकासअधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल वासित, उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सहित अधिकारी, गणमान्य नागारिक, आमजन व विद्यालयों के भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button