उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का तहसील मैथा मे हुआ आयोजन

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

17 जून 2023

शासन के निर्देशानुसार तहसील मैथा सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये गये।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाये। उन्होंने कहा कि जो शिकायत भूमि विवाद से सम्बन्धित है उसमें राजस्व व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर निस्तारित करें।
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 91 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 67, पुलिस विभाग के 8, विद्युत विभाग के 5, आपूर्ति के 2, विकास विभाग 9 एवं अन्य विभागों के प्रार्थना पत्र हुए, जिनमें से मौके पर 4 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने उप जिलाधिकारी मैथा को दिए।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी मैथा, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button