जिलाधिकारी कानपुर देहात ने गांव रोहिनी में विशाल चौपाल लगाई।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
16 जून 2023
सिकंदरा
चौपाल में स्टाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं।
आयोजित चौपाल में हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया
सिकंदरा कानपुर देहात। जिलाधिकारी कानपुर देहात नेहा जैन की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर सिकंदरा तहसील के गांव रोहिनी में एक चौपाल आयोजित कर स्टाल लगाकर मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। प्राप्त खबरों के अनुसार सिकंदरा तहसील के गांव रोहिनी में आज दोपहर 11 बजे के लगभग जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशाल चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल आयोजन के दौरान जिलाधिकारी नेहा जैन ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इसी दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी मौखिक शिकायतें दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान परगना धिकारी सिकंदरा आशीष कुमार मिश्रा, तहसीलदार सिकंदरा पूर्णिमा सिंह, वीडियो राजपुर विजय शंकर शुक्ला के अलावा थाना सिकंदरा की पुलिस मौजूद दिखी। उल्लेखनीय चौपाल आयोजित होने पर ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों के प्रति लापरवाही को लेकर अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराकर जिलाधिकारी को अवगत कराया।