नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का
इटावा जिले के तेजतर्रार एसएसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
इटावा-संकल्प दिवस के शुभ अवसर पर 9/6/2023 दिन शुक्रवार को बस स्टेशन पर नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का इटावा जिले के तेज तर्रार एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मोमेंटो देकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित
कार्यक्रम में एसपी सिटी कपिल देव सिंह और पी आर पांडे क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम कार्यक्रम में उपस्थित रहे
कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तमाम व्यापारी एवं पदाधिकारी शामिल हुए
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा जो नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण कराया गया है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है और जिला प्रशासन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का धन्यवाद देता है।
इस प्रकार के कार्यों से जनसेवा का भाव जागृत होता है बस स्टेशन इटावा पर अब 24 घंटे यात्रियों की सुरक्षा एवं जनमानस की सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।






