उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिलाधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने मारे छापा

जिले में लंबे समय से चल रहा है कच्ची देशी शराब का गोरखधंधा

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
08 जून 2023

#औरैया।

जिलाधिकारी के निर्देशन में गुरुवार को आबकारी विभाग ने कई स्थानों पर छापा मारकर देशी कच्ची शराब बरामद की है। इसके साथ कई लीटर लहन भी नष्ट किया गया है। छापामार कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा गया है। जिले में कच्ची शराब का गोरखधंधा लंबे समय से फल- फूल रहा है। जिस पर पूर्णतया अंकुश लगाने में पुलिस एवं आबकारी विभाग आसफल हो रहा है। यह गोरखधंधा औरैया की पछैया बस्ती के अलावा जिले के कई कस्बों एवं ग्रामीणांचलों में व्यापक रूप ले चुका है। कच्ची शराब से जिले में अब तक अनगिनत मौतें भी हो चुकी हैं। इसके बावजूद यह गोरखधंधा बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा है।
शहर की मोहल्ला बनारसीदास स्थित पछैयां बस्ती में कच्ची देसी शराब बनाने के लिए भट्टिया धधकती रहती हैं। इस बस्ती की कच्ची शराब सस्ती होने के कारण गरीब तबके के लोग बहुतायत में इसका इस्तेमाल करते हैं। बिना मानक की कच्ची शराब पीने से अब तक अनगिनत लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इस बस्ती की कच्ची शराब एजेंटों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंचाई जा रही है। एजेंट लोग सुबह 4 बजे से 7 के बीच कच्ची शराब की सप्लाई ग्रामीणांचलों में करते हैं। इस बस्ती की कच्ची शराब बंद कराने के लिए समाजसेवियों एवं प्रशासन ने काफी हाथ पाव चलाए लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात जैसा ही रहा। इतना ही नहीं कच्ची शराब का गोरख धंधा जिले की विभिन्न कस्बों एवं ग्रामीण अंचलों में भी बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है। पुलिस एवं आबकारी विभाग शराब पकड़ने एवं लहन नष्ट करने तक ही सीमित रहते हुए इतिश्री कर लेती है। इस कच्ची शराब का सेवन करने से युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है, जिसको लेकर जिले के संभ्रांत, वरिष्ठ, बुद्धिजीवी एवं जागरूक लोगों ने चिंता व्यक्त की है। देखना है कि नवागत जिलाधिकारी इस कच्ची शराब पर क्या कुछ अंकुश लगा सकती हैं? इसी क्रम में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देशन में गुरुवार को आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के दौरान जनपद में कुल 57 छापे मारे गये। छापे के दौरान 07 अभियोगों को पकड़ा गया, जिसमें 93.2 लीटर शराब छुड़ाई गई व 600 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। साथ ही 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और एक को जेल भेजा गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button