उत्तर प्रदेशलखनऊ

ब्रह्म समाज संगठन की 68 वी साप्ताहिक बैठक का डीग गांव में हुआ आयोजन

उपरोक्त बैठक के आयोजकों ने श्री कामतानाथ विप्र संगठन के संस्थापक पंडित उमेश त्रिवेदी गुरुजी का काफी गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात..

जनपद कानपुर देहात के हीं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों मे रहने वाले ब्राह्मण समाज के लोगों को संगठित करने एवं ब्राह्मण समाज के युवा वर्ग को संस्कारवान बनाने का संकल्प लेकर जनपद में सक्रिय श्री कामतानाथ विप्र संगठन कानपुर देहात की रविवार को 68 वी साप्ताहिक बैठक मलाशा विकासखंड क्षेत्र के डीघ गांव में संपन्न हुई
संयुक्त बैठक के आयोजकों ने श्री कामतानाथ विप्र संगठन के मुख्य संस्थापक पंडित उमेश त्रिवेदी गुरुजी का काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया वही बैठक में भाग लेने के लिए जनपद के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोगों का भी बैठक के आयोजकों ने मस्तक पर चंदन लगाकर स्वागत किया…
उपरोक्त बैठक में भारी संख्या में मौजूद ब्राह्मण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए श्री कामतानाथ विप्र संगठन के मुख्य संस्थापक पंडित उमेश त्रिवेदी ने कहा कि अब ब्राह्मण समाज के लोगों को अपना मान ,सम्मान, स्वाभिमान बचाने के लिए एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ सजग रहने की जरूरत है क्योंकि ब्राह्मण समाज पर हर वर्ग की नजरें लगी हुई हैं श्री त्रिवेदी ने आगे अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों को अपनी समाज के युवा वर्ग को संस्कारित बनाने एवं बेटा और बेटियों की दहेज रहित शादियां करने का भी संकल्प लेना चाहिए… श्री त्रिवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि श्री कामतानाथ विप्र संगठन कानपुर देहात की स्थापना ब्राह्मण समाज के लोगों को आपस में लड़ाने तथा ब्राह्मण समाज के नाम पर राजनीति करने के लिए नहीं बल्कि ब्राह्मण समाज को संगठित करके ब्राह्मण समाज के युवा वर्ग को संस्कारित करने के संकल्प को लेकर की गई है…
उपरोक्त संगठन के मुख्य संस्थापक में आगे अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि श्री कामतानाथ विप्र संगठन का किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना देना नहीं है उपरोक्त संगठन का उद्देश्य ब्राह्मण समाज को संगठित करके अपने बुजुर्गों के पद चिन्हों का अनुसरण करने हेतु उनको प्रेरित करना है…
उपरोक्त बैठक का कुशल संचालन राजेश पांडे ने किया संचालन के दौरान श्री पांडे ने भी ब्राह्मण समाज के लोगों को अपनी कुछ रचनाओं की पंक्तियों के माध्यम से एकजुट होकर अपने मान ,सम्मान, स्वाभिमान को बचाने के लिए प्रेरित किया… फतेहपुर रोशनाई गांव के मूल निवासी समाजसेवी पंडित सुरेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज के लोगों को अपने बुजुर्गों के बताए हुए संस्कारों का पूरी पवित्रता के पालन करके ब्राह्मण समाज के मान, सम्मान एवं स्वाभिमान को कायम रखने के लिए एकजुटता के साथ हर विषम परिस्थिति का चक्कर मुकाबला करने के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए श्री शुक्ल ने अपने संबोधन में बैठक में मौजूद ब्राह्मण समाज के लोगों को ब्राह्मण समाज के लिए आपसी मतभेद भुलाकर तन मन धन से समर्पित रहने का संकल्प दिलाया…

उपरोक्त बैठक में प्रमुख रूप से जगदीश तिवारी पूर्व प्रधान, शिवा त्रिवेदी, धीरम उपाध्याय, शैलेंद्र अवस्थी, संतोष द्विवेदी, पत्रकार ओम जी पाठक, पंडित रामभरोसे शास्त्री, प्यारेलाल तिवारी, राम प्रकाश शुक्ला, राजेंद्र पांडे, शंभू दयाल शुक्ला, छोटेलाल तिवारी, हरिप्रसाद द्विवेदी, कृष्ण गोपाल पांडेय, अश्वनी कुमार शुक्ला, अवधेश कुमार शुक्ला, राकेश कुमार अवस्थी, लक्ष्मी कांत द्विवेदी, अरविंद कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार शुक्ला, विवेक मिश्रा, सुनील द्विवेदी, समेत जनपद के विभिन्न अंचलों में रहने वाले 1 सैकड़ा से अधिक ब्राह्मण समाज के लोगों ने उपरोक्त बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बैठक का आयोजन डीघ गांव के निवासी शिक्षक विवेक द्विवेदी ने किया

Global Times 7

Related Articles

Back to top button