उत्तर प्रदेशलखनऊ

विश्व पर्यावरण दिवस पर सारथी सेवा संस्थान लगाया पीपल का पौधा

ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज नेटवर्क
ओमप्रकाश वर्मा नगरा
GT 70035

नगरा बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सारथी सेवा संस्थान द्वारा नगर के प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में हर गांव पीपल अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ रसड़ा क्षेत्र के भाजपा नेता हिमांशु प्रताप सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पीपल का पेड़ हमें 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। धरती पर जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन ही प्राण वायु है। इस प्रकार पीपल का पेड़ ईश्वर की तरह हमारा पालन-पोषण करता है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पीपल पेड़ का संरक्षण जरूरी है। धरती पर मानवता बनी रहे, इसके लिए पीपल के पेड़ों को बचाकर रखना चाहिए। धर्म ग्रंथों में हमारे ऋषियों व मनीषियों ने पीपल के पेड़ में ईश्वर का वास होना बताया है। कार्यक्रम के संयोजक अवितेश सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा जनपद के सभी गावो में पीपल का पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। संस्थान द्वारा लगाए गए पौधों का संरक्षण भी किया जाएगा। संस्थापक संजीव कुमार गिरि ने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करने तथा पेड़ो को बचाने के लिए हर गांव में संगोष्ठी का आयोजन कर लोगो को पर्यावरण के बारे में बताया जाएगा। अंत में अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से मन्दिर परिसर में पीपल का पौधा लगाया गया।कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ल, अरविंद नारायण सिंह, डॉ विद्या सागर उपाध्याय, अवकाश प्राप्त शिक्षिका प्रियंवदा तिवारी, जय प्रकाश जायसवाल, धन जी पांडेय, अभिषेक पाल, लक्की सिंह, उमाशंकर सैनी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता समर जीत सिंह व संचालन कृपा शंकर सैनी ने किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button