उत्तर प्रदेशलखनऊ

पोस्ट मास्टर की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि !

दिबियापुर रोड स्टेट बैंक के समीप हुआ कार्यक्रम का आयोजन

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
31 मई 2023

#औरैया।

शहर के दिबियापुर रोड स्टेट बैंक के समीप बुधवार को निज संस्थान पर भारतीय डाक विभाग में पोस्ट मास्टर की छटवी पुण्यतिथि का आयोजन उनके पुत्रों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य मौजूद लोगों ने पोस्ट मास्टर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया। इसके साथ ही उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
विकासखंड औरैया क्षेत्र के ग्राम बमुरीपुर के मूलनिवासी हरिहर नाथ उपाध्याय का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।बुधवार को उनके पुत्र सुनील कुमार उपाध्याय के आयोकत्व अपने निज प्रतिष्ठान पर छटवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र त्रिपाठी नेम माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी नी श्री उपाध्याय का स्मरण करते हुए कहा कि हरिहर नाथ जी मिलनसार शख्सियत की धनी थे। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व से हम सभी को सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक श्री उपाध्याय के पुत्र सुनील कुमार ने कहां की उनके पिता भारतीय डाक विभाग में पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत रहे हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक व जनसंघ के कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के संघर्षशील कार्यकर्ता रहे है और मूलरूप से विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बमुरीपुर में रहते थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने औरैया में आढत की दुकान भी खोली थी। 82 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। आज उनकी छटवीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। पुण्यतिथि के अवसर पर प्रमुख रूप से आयोजक सुनील कुमार उपाध्याय के बड़े भाई प्रदीप कुमार व आनंद कुमार एवं भतीजा तेजस उपाध्याय के अलावा आर एस एस जिला प्रचारक अनूप कुमार, शिक्षक माध्यमिक विद्यालय हर नारायण त्रिपाठी, पूर्व राजस्व अमीन दिनेश कुमार त्रिपाठी, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी सुधीर शुक्ला, पूर्व अमीन संतोष कुमार अवस्थी, व अनिल कुमार अग्रवाल आदि ने श्री उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनका स्मरण किया है। कार्यक्रम के दौरान धूप व लू से बचने के लिए जरूरतमंद लोगों को गमछा प्रदान किए गये।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button