उत्तर प्रदेशलखनऊ

संवेदना ग्रुप द्वारा गरीबों को निशुल्क बाँटे गये कपड़े

अभियान का यह 107वाँ चरण हुआ संपन्न

जीटी-7, नारायण किशोर पोरवाल सिटी रिपोर्टर औरैया।24 दिसंबर 2023*

#औरैया।

शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्था द्वारा प्रतिवर्ष जरूरतमंदों को निःशुल्क वस्त्र वितरित किये जाते हैं। यह वितरण पूरे वर्ष संस्था के आर्य नगर स्थित कार्यालय पर होता है, किन्तु शीत ऋतु में संस्था के सदस्य इस अभियान जोर पकड़ लेता है। जिसके अंतर्गत शहर के समीप स्थित भट्टो के श्रमिकों, ग्रामीण अंचल में रह रहे जरूरतमंदों तक पहुँच कर यह अभियान चलाया जाता है। इस कार्य में संस्था के सदस्य भीषण सर्दी में वस्त्रों को लेकर जरूरतमंदों तक पहुँचते हैं एवं प्रत्येक चरण में वस्त्रों का वितरण किया जाता है। रविवार को वस्त्र वितरण अभियान का 107वां चरण संपन्न हुआ, जिसके अंतर्गत संवेदना ग्रुप के सदस्य शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर जौरा के पास स्थित भट्टे पर पहुँचे। वहाँ के श्रमिकों एवं बच्चों की स्थिति देख सभी की आँखें द्रवित हो उठी। भीषण सर्दी में भी वे केवल हाफ पेंट या बेहद कम कपड़ों में गुजर बसर कर रहे थे। संवेदना ग्रुप द्वारा अलाव की व्यवस्था की गयी। इस अभियान में सागर ठाकुर एवं मोहित दुबे का विशेष योगदान रहा। साथ ही निशांत दीक्षित, आर्यन पाल, दीप चंद्र, आदर्श पाठक, सुयश अग्निहोत्री, आयुष मिश्रा, मोनू पाल, गोलू पोरवाल, किशन गहोई, अनुपम पोरवाल, संजीव पोरवाल ,सक्षम सेंगर एडवोकेट मौजुद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button