संमम घाट पर स्नान करने आये दो युवक डुब गये पुलिस और गोताखोर के जवान खोजबीन में जुट गए हैं।

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क,लखनऊ
उत्तर प्रदेश (प्रयागराज मेजा)
ओमप्रकाश विश्वकर्मा
GT-7 0008
प्रयागराज : स्नान करते समय सगम मे दो युवक डूब गये। हादसा सोमवार को सुबह करीब 10 बजे हुआ। साथ में स्नान कर रहे लोगों के शोरगुल मचाने के बाद जल पुलिस और गोताखोर के जवान खोजबीन में जुट गए हैं। बताया जाता है कि सतना मध्य प्रदेश के निवासी बबलू (23) और आदित्य (28) प्रयागराज आए थे. और सुबह स्नान करने के लिए संगम पहुंच गए थे। संगम के अलावा संगम के उस पर अरैल घाट पर भी खोजबीन की जा रही है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मध्य प्रदेश के दो युवक प्रयागराज आए थे और सोमवार को स्नान के लिए संगम पहुंच गए थे। वह किले के पास स्थित वीआईपी घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गहराई में जाने पर डूबने लगे। साथ में स्नान कर रहे लोगों के शोरगुल मचाने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। संगम तट पर तैनात जल पुलिस भी पहुंच गई और खोजबीन में जुट गई है। घटना के बाद घाट पर काफी भीड़ जमा हो गई है।