4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण , परिजनों ने यमुना नदी से बालक का शव बरामद किया ।

चकरनगर
यमुना नदी में बकरियों को नहाते समय डूबने से बालक की मौत
ग्लोबल टाइम्स7डिजिटल न्यूज नेटवर्क तहसील ब्यूरो नीरज त्रिपाठी
थाना क्षेत्र भरेह के
गढा कास्दा गांव निवासी लगभग 13बर्षीय बालक अंश पुत्र महावीर दिवाकर जानवरों को यमुना नदी में नहलाते समय सुबह 9:00 नदी में डूब गया।
थाना अध्यक्ष मोहम्मद कामिल ने बताया बालक की खोजबीन की जा रही है।
उक्त बालक अपने ग्रामीण साथियों के साथ बकरियों को यमुना नदी में नेहला रहा था।
तभी बकरियों के साथ वह गहरे पानी में चला गया।
और जिसके कारण वह नदी में डूब गया है।
पुलिस व परिजन खोजबीन में यमुना नदी में उतरे हैं।
बालक को घटना के 4 घंटे बाद लगभग 1:00 बज कर 20 मिनट पर नदी से बालक का शव बरामद किया है।
बालक के डूबने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ नायब तहसीलदार अभिनव चौधरी थाना अध्यक्ष मोहम्मद कामिल लेखपाल सुधीर कुमार अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद
बालक के शव को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है