शराब पीने से मना करने में हुए विवाद में पति ने लगाई फांसी

नवविवाहिता के सपने हुए चकनाचूर
ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
20 मई 2023
# शिवली
कानपुर देहात, कोतवाली क्षेत्र के मवैया गाँव में नवविवाहिता द्वारा अपने पति को शराब पीने से मना करने के कारण हुए विवाद में पति के जीवन से हांथ धोना पड़ा, पति दीर्घायु होने का सपना चकनाचूर हो गया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मवैया गाँव निवासी राजन शुक्ला पुत्र प्रेम नारायण शुक्ला शराब पीने का आदी था जिससे घर में अक्सर कलह हुआ करती थी , कल भी सुबह शराब पीकर अपनी पत्नी रूबी के साथ मारपीट की थी जिसका परिजनों ने विरोध भी किया, बताते चलें कि रुबी का विवाह लगभग दो महीने पूर्व ही राजन शुक्ला के साथ हुआ था और अपने पति की दीर्घायु होने की कामना लेकर अपनी सास मंजूलता के साथ बट बृक्ष का पुजन करने गयी थी और इधर उसके पति ने कमरे के अंदर छत में लगे कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | वापस आने पर घटना की जानकारी मिलने पर रूबी बदहवास हो गई तथा परिवार में कोहराम मच गया, पिता प्रेम नारायण, माता मंजूलता, भाई रजत शुक्ला का रो रो कर बुरा हाल था | सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्रित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा | अपराध प्रभारी अब्दुल कलाम ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह घटना शराब के नशे में हुए विवाद के कारण ही हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी |





