उत्तर प्रदेशलखनऊ

क्षेत्रीय नागरिकों को विधिक जानकारियां प्रदान करने हेतु खुला कार्यालय !

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा किया गया कार्यालय का उद्घाटन

ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
16 मई 2023
# शिवली
कानपुर देहात, क्षेत्रीय नागरिकों को विधिक जानकारियां एवं अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से तहसील मैंथा के पास कल्यानपुर शिवली मार्ग बैरी मोड़ पर सी. पी. लीगल सर्विसेज प्रा० लि० कम्पनी के कार्यालय का उद्घाटन महिला विकास एवं बाल पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा आज किया गया | इस अवसर पर प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से क्षेत्र के नागरिकों को अनेक प्रकार की विधिक जानकारियां एवं सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी |
कम्पनी के निर्देशक सुरेन्द्र दीक्षित द्वारा उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को अपनी कम्पनी तथा जी. एस. टी. के संदर्भ में विधिवत विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी गयी | इस अवसर पर कम्पनी के डाइरेक्टर सुरेन्द्र दीक्षित के साथ वीरेंद्र, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, लायर्ष एसोसिएशन मैंथा के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, महामंत्री राजा तिवारी कुलदीप कुमार, उपाध्यक्ष अनुजपाल,मोनू पान्डेय, पंकज पाल, विनोद अवस्थी, अनुराग दुबे, इंद्र नारायण भारती, पंकज पाठक, रवि द्विवेदी, उमाकांत द्विवेदी आदि अनेक नागरिक उपस्थित रहे |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button