उत्तर प्रदेशलखनऊ

अपना घर जल गया अपने ही चिराग से

ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज नेटवर्क
ओमप्रकाश वर्मा नगरा
G T 70035

नगरा (बलिया)। नवसृजित नगर पंचायत नगरा मे सपा की ईन्दु देवी की जीत से तिलमिलाए भाजपा कार्यकर्ताओं मे पार्टी की कलह से बढा गुटबाजी का कारण मानते कुशल रणनीति का अभाव बता रहे है। सत्ता धारी दल होने के नाते टिकट मांगने वालो की एक कतार लगी थी। पार्टी का टिकट मिलते ही और लोग किनारा करना शुरु कर दिए थे। सामान्य व पिछडी के दावेदार भी टिकट बंटवारे से ही भाजपा मे चली आ रही अन्दरुनी कलह चुनाव परिणाम के नतीजों से साफ हो गया है। वैसे मतगणना के बाद परिणाम पक्ष मे नही आने से भाजपा मे सबकुछ ठीक नहीं है। क्योंकि कि समर्थकों का मानना है कि भाजपा के लोग चुनाव प्रचार मे दमखम से लगते तो जीत हासिल हो सकती थी।
भाजपा की हार का कारण ऊपर से भाजपा बनकर भितर से घाती के रुप मे ऊभर कर सतह पर आ गया है। भाजपाई ही अपने पार्टी के अन्दर की चूभने वाली सारी कहानी का बखान अपने जुबानी कहने से नहीं थकते हैं। लोग तरह तरह के चर्चाओं से तथाकथित भाजपाई बने नेताओं को कोसते हुए नहीं थकते हैं। कोई पार्टी मे गद्दार तो कोई बहुरुपिया नेता की बात कहकर लोगों से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। हालांकि सपा के जीत के 5753 मतो की अपेक्षा भाजपा को 1699 मत कम मिले हैं। मगर जीत से आश्वस्त भाजपा काफी आशा के अनुरुप प्रदर्शन मे सफलता नहीं मिलने पर अपने ही पार्टी के नेताओं के सर पर जोरदार ठिकरा फोडते दगाबाज की संज्ञा से नवाज रहे हैं। “अपना तो घर जल गया अपने ही चिराग से” अन्दरखाने पक रही खिचड़ी ने भाजपा प्रत्याशी को हराने मे तथाकथित भाजपाईयों पर कार्यवाई की मांग जोर पकडती जा रही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button