उत्तर प्रदेशलखनऊ

सिकंदरा में आज पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने स्वर्गीय डॉक्टर सुभाष शर्मा की याद में प्रतिमा का अनावरण कर अस्पताल में आयुष्मान योजना का शुभारंभ किया

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
12 अक्टूबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। स्मृतिशेष सुभाष शर्मा जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा द्वारा कस्बा सिकंदरा स्थित प्रतिमा का अनावरण व अस्पताल में आयुष्मान योजना का शुभारंभ कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्राप्त खबरों के अनुसार उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम की आयोजित विशाल पंडाल को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की राजनीतिक सरकारें जातिवाद से भरी हुई थी। लेकिन भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश की योगी सरकार सिर्फ विकास का कार्य कर रही है। हर गरीब को फ्री में राशन मकानों का निर्माण विद्युत पानी शौचालय आज की समुचित व्यवस्था निरंतर चल रही है। जिससे हर गरीब वर्ग खुशाल नजर आता है। भाजपा सरकार से पहले हर मर्ज की दवा विदेशों से आती थी। लेकिन आज भारत मोदी की सरकार में आत्मनिर्भर हो गया है। जिसने करोना कॉल में अपने भारत में वैक्सीन तैयार करके समूचे देश का टीकाकरण फ्री कर दिया। जिसका नतीजा आज सामने है। जिससे भयानक जानलेवा बड़ी जंग को मात दे दिया। क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल, नम्रता पाठक, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक पूनम संखवार, सांसद डॉक्टर रामशंकर कठेरिया, सांसद सुब्रत पाठक, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, जिला अध्यक्ष अवनीश सिंह चौहान विधान परिषद सदस्य के अलावा दिनेश मिश्रा, योगेंद्र सिंह पाल, सुरेंद्र कटियार नेता, बंसलाल कटियार, राकेश कटियार ब्लॉक प्रमुख,

Global Times 7

Related Articles

Back to top button