उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगरा से सपा प्रतयाशी इन्दु देवी चुनाव जींती

ग्लोबल टाइम्स.7
डिजिटल न्यूज नेटवर्क
ओमप्रकाश वर्मा नगरा
G T 70035

नगरा (बलिया): नगर पंचायत नगरा के अध्यक्ष पद पर सपा उम्मीदवार इंदु देवी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रेनू देवी को 1699 मतो से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। इंदु देवी की जीत से उनके सपा समर्थको में हर्ष व्याप्त हैं।
निकाय चुनाव की मतगणना तहसील मुख्यालय रसड़ा के सभा कक्ष में सम्पन्न हुई। चार चरणों की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार इंदु देवी को 5753 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रेनू देवी को 4054 मत प्राप्त हुए। बसपा के संपति देवी को 750 वोटो से संतोष करना पड़ा। अध्यक्ष पद पर कुल 9 प्रत्याशी अनुसूचित महिला मैदान में थी। मतगणना के दौरान जहां सीडीओ बलिया मतगणना स्थल पर जमे रहे, वहीं प्रेक्षक भी मतगणना स्थल का दौड़ा कर आवश्यक जानकारी हासिल की। इस दौरान तहसील मुख्यालय पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button