शिवली नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी रही बरकरार

सारी अटकलों को दरकिनार करते हुए अवधेश शुक्ला हुए पुनः विजयी
ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
13 मई 2023
# शिवली
कानपुर देहात, नगर निकाय चुनाव 2023 का परिणाम आ चुका है, सभी अटकलों तथा रहस्यों का दौर परिणाम आने के साथ ही समाप्त हो गया | स्थानीय नगर पंचायत शिवली में भी द्वितीय चरण में विगत 11 मई को वोटिंग हुई थी, जिसमें व्यापक स्तर पर मतदाताओं ने अपना मतदान करते हुए रहस्य छोड़ दिया था जिस पर चुनाव सम्पन्न होने के बाद से ही चर्चाएं शुरू हो गई थीं | इस बार का मतदान इतना गोपनीय रहा कि किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाना मुश्किल कार्य था, अनुमानित चर्चाओं से त्रिकोणीय मुकाबला होने की बात कही जाती रही, किन्तु आज परिणाम आने पर सारी स्थित स्पष्ट हुयी और परिणाम भाजपा प्रत्याशी अवधेश शुक्ला उर्फ मुन्नू शुक्ला के पक्ष में आया, दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार वतन राज अग्निहोत्री रहे और तीसरे स्थान पर चंद्र प्रभा रहीं | नगर के मतदाताओं द्वारा 2279 मत प्रदान करते हुए अवधेश शुक्ला को प्रथम स्थान तथा 1856 मत प्रदान करते हुए द्वितीय स्थान पर रखते हुए कुल 423 मतों से बिजय श्री प्रदान की |






