लखनऊ

उ० प्र० बार काउंसिल ने उपचार के लिए अधिवक्ताओं को दी सहायता राशि की चैकें

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा।
27 मार्च 2024

#औरैया।

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने जिला बार एसोसिएशन औरैया के चार अधिवक्ता सदस्यों को बीमारी से उपचार के लिए सहायता राशि की चेकें प्रदान की हैं। सहायता राशि की चेके दिए जाने पर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन परेश मिश्रा ने जिला बार एसोसिएशन औरैया के चार सदस्य अधिवक्ताओं की बीमारी से संबंधित सहायता के प्रार्थना पत्रों को स्वीकृत करने के बाद बुधवार को अपने प्रतिनिधि सुबोध चतुर्वेदी एडवोकेट के माध्यम से अधिवक्ता पूजा त्रिवेदी को 20000 रुपए की कंचन चौधरी को 25000 रुपए की सहायता राशि की चेके प्रदान की वहीं इसी तरह सोनू व प्रदीप को भी सहायता राशि की चेकें प्रदान की गई। इस मौके पर अधिवक्ता सुबोध चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अधिवक्ताओं की समस्याओं की निराकरण व उनकी सहायता के लिए हर समय तत्पर है। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील दुबे महामंत्री शैलेश चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा संदीप बाजपेई ओमकार पांडे अभिजीत दुबे हरिशंकर शर्मा सूरज शर्मा विमल सेंगर आदि अधिवक्ता प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button