उत्तर प्रदेशलखनऊ

घायल अवस्था में पड़ा मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर


11 मई
जीटी-7 न्यूज नेटवर्क
कानपुर। गुरुवार की सुबह घाटमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम रठीगांव में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल अवस्था में पड़ा मिला। गांव वालों ने उसे देखकर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल मोर को अपने साथ इलाज के लिए ले गई।
ग्राम निवासी अवधेश अवस्थी ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह खेतों की ओर जा रहे थे। तभी गांव के बाहर एक बगीचे में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल अवस्था में पड़ा मिला। बताया कि उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग कर्मियों को दी।
फोटो- बाग में पड़ा घायल मोर

Global Times 7

Related Articles

Back to top button