उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में पहुंचकर निवासरत वृद्धजनों के साथ मनाया

जिलाधिकारी के जन्मदिन के अवसर पर खुशी में दिखे वृद्धजन,जिलाधिकारी ने सभी को मालार्पण कर लिया आशीर्वाद

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
15 जून 2023

#औरैया।

ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान द्वारा संचालित माधव हैप्पी ओल्ड एज होम आनेपुर औरैया में जनपद की जिलाधिकारी नेहा प्रकाश अपने स्वयं के जन्मदिन के अवसर पर वृद्धा आश्रम पहुंची । अभुदया चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष अनुराधा शुक्ला के द्वारा जिलाधिकारी का पुष्प भेट कर स्वागत किया गया एवम दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं द्वारा पुष्प की वर्षा एवम ढोल बाजे बजाते हुए कार्यक्रम में प्रवेश कराया। इसी बीच जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने वृद्ध आश्रम में निवासरत वृद्ध माता-पिता के बीच पहुंचकर जन्म दिन मनाया एवं समवासी राजा बेटी व अन्य माता-पिताओं के साथ माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
जिलाधिकारी ने मां सरस्वती को याद करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही वृद्धाश्रम में अपने जन्म दिवस पर ए0सी0 हॉल का शुभारंभ किया तत्पश्चात जिलाधिकारी का संस्था निदेशक के द्वारा जन्मदिवस की शुभकामनाएं देकर आभार व्यक्त किया और साथ ही अपने इसी बीच वृद्धा आश्रम के आराध्या वृद्ध महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने अपने हाथों से निर्मित सामग्री जैसे धूपबत्ती, अगरबत्ती, धूपकोन, दुर्गा पूजा किट, मूंग दाल बड़ी, आदि सामग्री को भेंट कर जिलाधिकारी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी इसी बीच वृद्ध जनों के द्वारा तेरे जैसे यार कन्हा एवं हम सब बोलेंगे हैप्पी बड़े टू यू आदि गीतों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। वृद्धाश्रम में रह रही माताओं ने संस्था सचिव राजवर्धन शुक्ला से गीत गाने का अनुरोध किया तो संस्था सचिव द्वारा दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई, समस्त वृद्ध माता-पिताओं ने मंत्र मुग्ध होकर गीत पर नृत्य किया। जन्म दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि आपके साथ बिताया हुआ ये पल हमेशा याद रहेगा। आने वाले दिनों में जो भी मुझसे एवं प्रशासन की ओर से जो भी हो सकेगा वह करेंगी। एवं वह वृद्धजनों के साथ हमेशा रहेंगी, और जो ये आप सभी का उन्हें आर्शीवाद प्राप्त हुआ है। इससे वह अत्यंत प्रसन्न हैं। राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि ऋषि पांडे ने कहा कि आज उन्हें चारों धाम यात्रा के सारे पुण्य वृद्धाश्रम आकर प्राप्त हो गया है। बोलकर ही उनके आंखों से आंसू निकलने लगे और वह भावुक होकर निशब्द हो गये और अपने जन्म दिवस के अवसर पर वाशिंग मशीन देने की बात कही, तथा भविष्य में सोलर प्लांट लगाने का वादा भी किया। जिसे सुनकर समस्त वृद्धजनों की तालियों की गड़गढ़ाहट गूंज उठी। संस्था सचिव राजवर्धन शुक्ला ने जिलाधिकारी, राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि, उप जिलाधिकारी सदर औरैया मनोज कुमार सिंह, अभुद्या चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष अनुराधा शुक्ला, कार्यकम संचालक दिलीप गुप्ता, ब्रजेंद्र सेंगर, वृद्धाश्रम प्रबंधक नरेंद्र पाल मीडिया प्रभारी सुशील कुमार, वृद्धाश्रम लेखाकार हिमांशु मिश्रा आदि लोगो का आभार व्यक्त कर भारत माता की जय के साथ कार्यक्रम समापन किया गया। जिसके पश्चात जिलाधिकारी के द्वारा समस्त वृद्धजनों को भोजन कराया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button