सपा प्रत्याशी ने जताई हत्या की आशंका

औरैया समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनूप गुप्ता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
10 मई 2023
#औरैया।
समाजवादी पार्टी नगर पालिका प्रत्याशी ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस प्रशासन एवं चुनाव से जुड़े जिम्मेदार लोग उन्हें एवं उनके समर्थकों को परेशान करने पर आमादा हो गये हैं। पुलिस भी भाजपा नेताओं के साथ मिलकर उन्हें परेशान कर रही है। पुलिस भी बीजेपी के नेताओ के साथ मिलकर मुझे परेशान कर रही है। कहा कि मेरी जीत होते देख भाजपा के लोग और पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रहे हैं। मेरी जीत होती देख भाजपा के लोग और पुलिस मुझे और समर्थकों को कर रही परेशान। निष्पक्ष मतदान नहीं होने की उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि चुनाव आयोग, जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक निष्पक्ष चुनाव करवाएं। सत्ता के लोग गुंडई पर उतारू है। सपा कार्यालय पर नगर पालिका परिषद पद के प्रत्याशी श्री गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान उपरोक्त आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि यदि कोई घटना घटित होती है तो इसके लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार होगा।
समाजवादी पार्टी के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनूप गुप्ता ने बुधवार को चुनाव कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शासन की मंशा से प्रशासन के लोग यह चाहते हैं कि 6000 वोट नहीं पडे। प्रशासन पूरे वोट नहीं डलवाना चाहता है। उनकी जीत होते देख भाजपा के लोग बुरी तरह से बौखला गये हैं। इसी कारण से भाजपा के लोग एवं प्रशासन निष्पक्ष चुनाव नहीं कराना चाहता है। कहा कि पुलिस प्रशासन एवं भाजपा के समर्थक एवं जिम्मेदार लोग उन्हें एवं उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा एवं प्रशासन निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहता है। उन्होंने चुनाव आयोग के अलावा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग की है। इसके साथ ही श्री गुप्ता ने कहा कि चुनाव के दौरान उनकी हत्या कराई जा सकती है। आगे कहा कि यदि उनके साथ कोई भी किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। कहा कि सारे नगर में भारी उत्साह है। सारे बूथों पर लोग हमारा सहयोग कर रहे हैं। कई मतदाताओं की शिकायतें उनके पास आई हैं, कि उन्हें पर्चियां नहीं मिल रही हैं। ऐसे लोगों को पर्चियां उपलब्ध कराई जाएं। कहा कि वह जहां भी जाते हैं, पुलिस उन्हें व उनके समर्थकों को बेवजह से टार्चर करती है। आगे कहा कि सरकार की मंशा अगर चुनाव कराने की नहीं है तो नौमीनेट कर देना चाहिए। इसके साथ ही अपनी आन-बान-शान को नहीं लगाना चाहिए। प्रशासन के लोग बताते हैं कि ऊपर से उन पर दबाव है। प्रशासन के लोग भाजपा को जिताने का काम कर रहे हैं। वह निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं।