उत्तर प्रदेशलखनऊ

रेड क्रॉस सोसाइटी ने वृद्धजनों के बीच मनाया दीपावली पर्व

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
11 नवंबर 2023

#औरैया।

दीपावली के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा नगर के आनेपुर स्थित वृद्धा आश्रम जाकर वृद्धजनो के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर अखिलेश कुमार सिंह भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह व रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयर मैन विपिन मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया।


इस अवसर उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि आज दीपावली के अवसर पर बुजुर्गो के साथ दीपावली मानकर में अपने आपको काफी भाग्यशाली मान रहा हूंँ, दीपावली के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने वृद्धजनो के बीच जाकर दीपावली मानने का निर्णय लिया वो भी काफी सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धा आश्रम संचालक मंडल की भी तारीफ की।

इस दौरान रेड क्रॉस के पदाधिकारियो व सदस्यों ने वृद्धजनो के साथ मिलकर दीपक जलाकर व आतिशबाजी चलाकर दीवाली मनायी। उसके बाद उपजिलाधिकारी व रेड क्रॉस के सदस्यों ने अपने हाथ से खाना परोसकर वृद्धजनो को भोजन कराया। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के कुलदीप यादव, हरी नारायण अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, रविभान सिंह, प्रशांत चतुर्वेदी, आलोक पाल, सुनील दोहरे, नूपुर सेंगर, पूनम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button