उत्तर प्रदेशलखनऊ

हनुमानगढ़ी छोला मंदिर पर बाबा भोलेनाथ को गुलाल अबीर लगाकर भक्तों ने मनाया होली के त्यौहार को

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा
ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

भरथना-हनुमानगढ़ी छोला मंदिर बाबा भोलेनाथ को धूपबत्ती और पुष्प चढ़ाकर व अंग वस्त्र पहनाकर अबीर गुलाल लगाकर बड़े ही धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया गया इस शुभ मौके पर छोला मंदिर हनुमानगढ़ी के प्रबंधक राजेश चौहान व पुजारी सुरेश गुप्ता और इस कार्यक्रम के संयोजक
आबिद मोहम्मद (फल वाले) द्वारा आए हुए सभी भक्तजनों को अबीर और गुलाल लगाकर होली के पावन पर्व को श्रद्धा पूर्वक मनाया। साथ ही आए हुए पत्रकार साथियों का सम्मान कर उनको गिफ्ट भी भेंट किए।
इस रंगभरे होली के त्यौहार पर
छोला मंदिर हनुमानगढ़ी भरथना में भक्तों का तांता लगा रहा इस मौके पर मंदिर प्रबंधक राजेश चौहान, पुजारी सुरेश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक आबिद फलवाले, देवेंद्र पोरवाल प्रधानाचार्य ज्ञान सूर्य स्कूल, अंकित यादव अध्यक्ष, आशीष यादव छोटू उपाध्यक्ष, एवं नगर के तमाम भक्तगण मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button