पूर्व पालिकाध्यक्ष नीता पोरवाल ने नुक्कड़ सभा में विकास का वायदा कर बसपा प्रत्याशी पुत्र वधू वर्तिका गुप्ता के लिए मांगे बोट

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
भरथना~नगर पालिका अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी वर्तिका गुप्ता ने कस्बा के मोहला नेविल गंज, विशंभर कॉलोनी, ब्रजराजनगर, मोतीगंज, बाजपेई नगर, कल्याण नगर,लोहिया नगर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर पहुंच कर वोट मांगे। इस मौके पर राजेश्वरी जादौन, कल्पना बिश्नोई, विमला यादव, ममता पोरवाल, सरोज प्रजापति, राधा पोरवाल,इंदु पोरवाल, सीमा पोरवाल, सोनी चौरसिया, डॉली पोरवाल, कुसुम पोरवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजित नुक्कड़ सभा मे पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल ने कहा कि पिछले दस वर्षों से नगर में विकास कार्य अवरुद्ध है।लोगों को सड़क,बिजली,पानी आदि मूलभूत समस्याओ से जूझना पड़ रहा है। हम वायदा करते है कि बसपा प्रत्याशी वर्तिका के जीतने पर चुहुमुखी विकास कराएंगे। मूलभूत सुविधाओं का लाभ गरीब की झोपड़ी तक पहुँचेगा।उन्होंने बसपा प्रत्याशी व पुत्र वधू वर्तिका गुप्ता के चुनाव निशान हाथी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान बसपा नेता बलवीर सिंह,नितिन पोरवाल,अरविंद दुबे, पीयूष यादव, राजकमल गुप्ता, रज्जन पोरवाल,दलवीर यादव फौजी,श्रीकृष्ण ठेकेदार,मुन्नीलाल,राकेश,रामपाल,बॉबी व शनि आदि लोगों की मौजूदगी रही।






