उत्तर प्रदेशलखनऊ

अचानक सीना में दर्द होने से युवक की मौत

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
04 मई 2023

#औरैया।

शहर से सटे कस्बा खानपुर में गुरुवार की दोपहर एक युवक के सीना में अचानक दर्द उठा जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले आये, जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
कस्बा खानपुर निवासी कलीम 30 वर्ष पुत्र कल्लू गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे अपने घर पर था। उसी समय अचानक उसे घबराहट के साथ सीना में दर्द होने लगा। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। उसका चीखना चिल्लाना सुनकर परिजन उसे आनन-फानन निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आये। जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना बता रहे थे। मौत की खबर पर मृतक की पत्नी नूरी व परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल में बताया कि कलीम की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद उसके कोई बच्चे नहीं हुए हैं। युवक राज-मिस्त्री का काम करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button