उत्तर प्रदेशलखनऊ

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
04 मई 2023

#औरैया।

कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर मौजूद एंबुलेंस के माध्यम से घायल को जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए बाहर रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर परिजनों को दी गयी।
थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुर (भासौन) निवासी गगन यादव 24 वर्ष पुत्र राम प्रकाश यादव गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर जा रहा था। उसी समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे हाईवे पर ड्यूटी कर रही एंबुलेंस के माध्यम से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दुर्घटना की जानकारी दी गई। दुर्घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गये। दुर्घटना का शिकार हुए युवक का बाया पैर घुटने से टूट गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। युवक के चचेरे भाई ने बताया कि गगन की बहन की गत 2 मई 2023 को शादी थी। जिस बाइक को गगन चला रहा था वह है उसकी बहन को दान-दहेज में दी गयी थी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button