उत्तर प्रदेश

बहराइच हिंसा: सरफराज को फांसी, 9 आरोपी उम्रकैद; मूर्ति विसर्जन के दौरान राम गोपाल मिश्रा की हुई थी हत्या।

Breaking

खबर
उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान 13 अक्टूबर 2024 को भड़की हिंसा में मारे गए 22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा की कोर्ट ने आरोपी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई, जबकि अब्दुल हमीद समेत 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी गई।

कोर्ट ने 13 आरोपियों में से 10 को दोषी ठहराया था, जबकि खुर्शीद, शकील और अफजल को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। शासकीय अधिवक्ता के अनुसार 13 महीने 26 दिन में ट्रायल पूरा कर फैसला सुनाना तेज न्याय का उदाहरण है।

घटना डीजे पर बजते गानों को लेकर विवाद के बाद पथराव और फायरिंग के बीच हुई थी, जिसमें राम गोपाल को गोली लगी थी। मामले में BNS की धारा 103(2) सहित कई धाराओं में कार्रवाई हुई। इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button