उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह नगर अध्यक्ष प्रत्याशी के प्रचार में पहुंची

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुन सिंह सफीपुर उन्नाव स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी है।पार्टी के नेताओं से लेकर जनप्रतिनिधियों ने अपने दल के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव करने के लिए मैदान में उतर पड़े है।शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह प्रतिनिधि पुत्र शशांक शेखर सन्नी सिंह के साथ सफीपुर पहुंच भाजपा प्रत्याशी उमा गुप्ता में मतदान करने की अपील की।
स्थानीय निकाय चुनाव के मतदान की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है।प्रत्याशी परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए हर हथकंडे अपना रहे है।सफीपुर नगर पंचायत का चुनाव इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है।यहां सत्ता पक्ष भाजपा से पूर्व चेयरमैन उमा गुप्ता पत्नी हरिशरण लाला चुनाव मैदान में इनकी वैतरणी पार कराने के लिए सांसद साक्षी महाराज व क्षेत्रीय विधायक बम्बालाल दिवाकर इनके पक्ष में उतर कर अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाई है।वही शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह अपने प्रतिनिधि पुत्र शशांक शेखर सन्नी सिंह सहित अनेक लोगो के साथ सफीपुर पहुंच कर भाजपा प्रत्याशी उमा गुप्ता के पक्ष में लोगो से मतदान करने की अपील की।शशांक शेखर उर्फ शनि सिंह ने कहा कि जनपद की नगर पालिका व नगर पंचायतों में पार्टी का दबदबा रहेगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button